Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

महज 3 फीट जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहम हत्या

3

नीमच : जावद तहसील के ग्राम कानका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भूमि विवाद के कारण एक परिवार पूरी तरह बिखर गया। बुधवार सुबह सगे भाई और उसके सहयोगियों (murder with ax and sticks) ने मिलकर पूरणमल तेली की कथित तौर पर कुल्हाड़ी और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक की पत्नी और पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें – महाकाल मंदिर में पहचान छुपाकर भस्म आरती में शामिल होने पहुंचा युवक; बजरंग दल ने पकड़ा

murder with ax and sticks – परिजनों के अनुसार, तीन फीट जमीन को लेकर पिछले 15 दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि पूरणमल को योजनाबद्ध तरीके से खेत पर बुलाया गया, जहां पहले से घात लगाए बैठे 8 से 10 लोगों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और फिर कुल्हाड़ी व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर ही पूरणमल ने दम तोड़ दिया।

 समझौते के बावजूद नहीं थमा विवाद

हैरानी की बात यह है कि महज दो दिन पहले ही समाज स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। हालांकि, यह शांति समझौता बेअसर साबित हुआ और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में घायल पत्नी संपतबाई का इलाज नीमच जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुत्र जीवन एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

Comments are closed.