Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

KMP Expressway Development: KMP एक्सप्रेसवे के किनारे बसेंगे 5 नए आधुनिक शहर; हरियाणा की बदलेगी तस्वीर

1

चंडीगढ़ : सरकार ने भविष्य की बढ़ती जनसंख्या और औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। 135 किलोमीटर लंबे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए आधुनिक शहर बसाए जाएंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने (KMP Expressway Development) बताया कि यह कदम प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल देगा।

 विकसित भारत-2047 के विजन को मिलेगी रफ्तार

यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। केएमपी एक्सप्रेसवे आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की नई पहचान के रूप में उभरेगा। मंत्री ने कहा कि पांच नए शहरों के साथ-साथ तीन नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने से प्रदेश में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।

 औद्योगिक विकास का रोडमैप

सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में केएमपी एक्सप्रेसवे का यह क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। नई टाउनशिप और आधुनिक शहरों के बसाव से न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि एनसीआर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का भी अभूतपूर्व विकास होगा।

KMP Expressway Development – यह योजना केवल आज के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की संभावित जनसंख्या और बढ़ती औद्योगिक मांग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सरकार का प्रयास है कि एक्सप्रेसवे के साथ-साथ ऐसे नियोजित शहरों का निर्माण हो जो विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

Comments are closed.