Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय

8

मानसून का मौसम राहत तो लाता है, लेकिन ऑयली स्किन वालों के लिए यह सीजन त्वचा संबंधी कई चुनौतियां लेकर आता है। उमस के कारण चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल और चिपचिपाहट बढ़ जाती है। जानें कि (are you troubled by oily skin) इस मौसम में आप अपनी स्किन को कैसे फ्रेश और ऑयल-फ्री रख सकते हैं।

 मानसून में स्किन क्यों हो जाती है ऑयली?

मानसून में बढ़ती उमस (Humidity) के कारण हमारी त्वचा की ‘सेबेशियस ग्रंथियां’ अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिससे सीबम का उत्पादन बढ़ जाता है। यही कारण है कि इस मौसम में (are you troubled by oily skin) सामान्य स्किन भी ऑयली नजर आने लगती है।

🌿 ऑयली स्किन के लिए जादुई घरेलू नुस्खे
    • मुल्तानी मिट्टी: ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे प्रभावी है। इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करती है।

    • चंदन पाउडर का कमाल: दो चम्मच चंदन पाउडर में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। यह न केवल ऑयल कंट्रोल करेगा, बल्कि स्किन पर एक नेचुरल ग्लो भी लाएगा।

    • बेसन और हल्दी का पैक: तीन चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और तीन चम्मच दही मिलाएं। यह मिश्रण तेल को सोखने के साथ-साथ डार्क स्पॉट्स को कम करने में भी कारगर है।

    • एलोवेरा जेल: एलोवेरा को स्किन का ‘ऑलराउंडर’ माना जाता है। सुबह नहाने से 10 मिनट पहले चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। यह स्किन को अंदर से रिपेयर और हाइड्रेट रखता है।

       

 

Comments are closed.