Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार ‘शॉर्ट बॉल’; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण

8

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अफगानिस्तान की टीम संघर्ष करती नजर आ रही है। टेस्ट मैच के बाद अब अफगानी टीम वनडे सीरीज भी गंवा चुकी है। सीरीज में टीम इंडिया की 2-0 की अजेय बढ़त के पीछे भारतीय तेज गेंदबाजों का एक खास हथियार है—शॉर्ट बॉल। इस एक गेंद ने अफगान बल्लेबाजों की नाक में दम (IND vs AFG ODI Series) कर रखा है, जिससे वे अभी तक उबर नहीं पाए हैं।

 50% से अधिक विकेट शॉर्ट बॉल का कमाल

आंकड़ों पर गौर करें तो सीरीज के पहले दो मुकाबलों में अफगानिस्तान के कुल 20 विकेट गिरे। इनमें से 15 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों के खाते में गए। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से (IND vs AFG ODI Series) लगभग आधे विकेट भारतीय गेंदबाजों ने केवल ‘शॉर्ट बॉल’ का सटीक इस्तेमाल करके चटकाए हैं।

 भारतीय पेसर्स बनाम अफगानी पेसर्स: क्या है फर्क?

भारतीय और अफगानी गेंदबाजों के बीच ‘शॉर्ट बॉल’ के इस्तेमाल का अंतर ही जीत और हार तय कर रहा है:

    • भारतीय पेसर्स: इन्होंने 126 शॉर्ट बॉल फेंककर 7 विकेट झटके। इनकी औसत 16.28 रही और इकॉनमी 5.42 की थी।

    • अफगानी पेसर्स: इन्होंने 103 शॉर्ट बॉल फेंकी, लेकिन केवल 2 विकेट मिले। इनकी औसत 75.50 और इकॉनमी 8.79 रही।

       

 

 

Comments are closed.