Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के ‘कड़वे सच’ से उठाया पर्दा

8

मुंबई : 22 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की असामयिक मौत ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। डिप्रेशन से जूझ रही संचिता के जाने का गम टीवी जगत के तमाम सितारे जता रहे हैं। इस बीच, अनुभवी एक्टर करणवीर बोहरा का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में (Sanchita Ugale Death) काम करने की चुनौतियों और एक्टर्स के मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की है।

इसे भी पढ़ें – ‘हॉन्टेड 3डी’ ने कंगना और मनोज बाजपेयी की फिल्मों को पछाड़ा; जानें 5वें दिन का कलेक्शन

Sanchita Ugale Death – करणवीर बोहरा का मानना है कि एक एक्टर के लिए केवल एक्टिंग पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “आज के दौर में एक्टर्स को अपनी स्किल्स पर काम करना चाहिए। जब तक एक्टिंग का काम नहीं मिलता, तब तक खाली बैठना मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। इसलिए, एक्टर्स को अन्य क्षेत्रों जैसे—आर्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग या डायरेक्शन में भी हाथ आजमाना चाहिए ताकि वे हर समय रचनात्मक रूप से व्यस्त रह सकें।”

 रातों-रात रिप्लेसमेंट पर रखी राय

टीवी सीरियल में एक्टर्स को अचानक रिप्लेस किए जाने पर करणवीर ने इसे इंडस्ट्री का ‘कड़वा सच’ बताया। उन्होंने कहा, “यह एक क्रिएटिव कॉल होता है जिसे प्रोडक्शन हाउस लेते हैं। यदि कोई कलाकार किरदार में फिट नहीं बैठता या शो को अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा, तो वे दूसरे एक्टर को चुन लेते हैं। हमें इस कठोर वास्तविकता को स्वीकार करना ही होगा।”

Comments are closed.