Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्माती नजर आईं जिनेव्रा

2

एवियान : फ्रांस के एवियान में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े राष्ट्राध्यक्षों का जमावड़ा लगा था। इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की 10 साल की बेटी जिनेव्रा जियाम्ब्रूनो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गईं। शिखर सम्मेलन के आधिकारिक स्वागत समारोह के दौरान उनका एक (Giorgia Meloni’s daughter’s video goes viral) वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे मीडिया और कैमरों से बचने की कोशिश करती दिखाई दीं।

 शर्मीले स्वभाव ने जीता लोगों का दिल

वायरल फुटेज में प्रधानमंत्री मेलोनी जब विमान से उतर रही हैं, तो जिनेव्रा उनके साथ हैं। हालांकि, वह सामने आने के बजाय अपनी मां के पीछे-पीछे छुपकर चलने की कोशिश कर रही हैं। अपनी मां का हाथ थामे हुए और लोगों की भीड़ से बचने की उनकी कोशिश ने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया। मासूमियत से भरा यह व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया।

  गिफ्ट मिलने पर दिखी खुशी

जब एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने जिनेव्रा को गिफ्ट दिया, तब भी उनका शर्मीला अंदाज बरकरार रहा, लेकिन गिफ्ट पाकर उनके चेहरे पर जो खुशी आई, वह देखने लायक थी। यह पहली बार नहीं है जब विश्व नेताओं के (Giorgia Meloni’s daughter’s video goes viral) बच्चों का ऐसा मासूम पक्ष लोगों के सामने आया है, लेकिन जिनेव्रा की सादगी ने इस G-7 समिट में एक अलग ही मानवीय पहलू जोड़ दिया।

Comments are closed.