इंदौर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास के तहत आज 18 जून को इंदौर पहुंचीं। देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Draupadi Murmu MP Visit) ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करते हुए प्रदेश के लिए इसे गौरव का क्षण बताया।
राष्ट्रपति मुर्मू का विस्तृत कार्यक्रम
राष्ट्रपति का यह पांच दिवसीय दौरा बेहद व्यस्त रहने वाला है। उनके कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:
-
-
19 जून: ओंकारेश्वर में ‘अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
-
-
-
20-21 जून: जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
-
-
-
22 जून: कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और उसके बाद ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
-
Draupadi Murmu MP Visit – राष्ट्रपति का आगमन न केवल सरकारी कार्यक्रमों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रदेश की संस्कृति और विकास को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से वे अपने निर्धारित दौरों के लिए रवाना हो चुकी हैं। प्रशासनिक अमला उनकी सुरक्षा और कार्यक्रमों की तैयारियों में पूरी तरह मुस्तैद है।
Comments are closed.