Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

राजगढ़ में निर्माणाधीन कुएं में समाईं सास-बहू; 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए शव

2

 मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र स्थित बामन गांव में बुधवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी अचानक भरभराकर धंस गई, जिससे उसमें (Khilchipur tragedy) तराई कर रहीं सास और बहू की मलबे में दबने से मौत हो गई। मृतिकाएं स्थानीय कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य मुकेश कोट (डांगी) की मां और पत्नी थीं।

 तराई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जनपद सदस्य मुकेश कोट के खेत पर कुएं का निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर के समय मजदूर जब भोजन के लिए बाहर गए, तब 60 वर्षीय रूपा बाई और उनकी 30 वर्षीय बहू पिंकी बाई कुएं के पास पानी का छिड़काव (तराई) करने पहुंचीं। इसी बीच अचानक ऊपर की भारी-भरकम मिट्टी और दीवार धंस गई, जिससे देखते ही देखते पूरा कुआं मलबे से भर गया और दोनों महिलाएं 30-40 फीट नीचे दब गईं।

 4 घंटे चला युद्धस्तर पर रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले, एसडीएम अंकिता जैन और थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। तीन जेसीबी (JCB) और एक बड़ी पोकलेन मशीन की मदद से करीब 4 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन (Khilchipur tragedy) चलाया गया। लगभग 40 फीट गहरे मलबे की खुदाई के बाद दोनों महिलाओं के शव बरामद किए जा सके।

Comments are closed.