Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

पेट्रोल-एथेनॉल की मिलावट का बड़ा खुलासा; रिफाइनरी रोड स्थित फैक्टरी में नकली पेट्रोल तैयार करते 4 गिरफ्तार

2

पानीपत : रिफाइनरी रोड स्थित एक फैक्टरी में पेट्रोल और एथेनॉल की मिलावट कर नकली ईंधन तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार (preparing fake petrol) आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फैक्टरी मालिक फरार है।

 कैसे तैयार होता था मिलावटी पेट्रोल?

पुलिस के अनुसार, आरोपी रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से पेट्रोल और एथेनॉल की चोरी कर उन्हें आपस में मिलाकर मिलावटी पेट्रोल तैयार करते थे। यह नकली ईंधन बाजार में खुलेआम बेचा जाता था। छापेमारी के दौरान फैक्टरी से करीब 5000 लीटर मिश्रित पेट्रोल और एथेनॉल (25 ड्रमों में) बरामद किया गया है। पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दिया है।

इसे भी पढ़ें – Haryana Aviation News: भिवानी हवाई पट्टी पर सीएम सैनी ने किया नए हैंगर और एटीसी का उद्घाटन; जानें क्या हैं नई सुविधाएं

थाना सदर प्रभारी गुलशन ने बताया कि मौके से फैक्टरी के अंदर एक टैंकर मिला। पुलिस ने टैंकर चालक संदीप और उसके तीन साथी अक्षय पासवान, सुरेंद्र पासवान व राजू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी फैक्टरी मालिक बिजेंद्र के इशारे पर यह अवैध काम कर रहे थे। पुलिस अब मुख्य आरोपी बिजेंद्र की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 15 दिन में दूसरी बार छापेमारी

यह वही फैक्टरी है जहाँ महज 15 दिन पहले भी सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर ‘मिलावटी तारकोल’ तैयार करने का पर्दाफोड़ किया था। उस दौरान भी चार आरोपी पकड़े गए थे, लेकिन फैक्टरी मालिक बिजेंद्र फरार हो (preparing fake petrol) गया था। बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद अब प्रशासन फैक्टरी को सील कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Comments are closed.