Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गहने

8

लुधियाना: महानगर में घरेलू सहायकों द्वारा चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सराभा नगर इलाके से सामने आया है, जहां एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपनी मालकिन के भरोसे को तार-तार कर दिया। आरोपी नौकरानी ने मौका पाकर अलमारी से लाखों रुपये के कीमती सोने के आभूषण चुरा लिए।

🕵️ क्या है पूरा मामला?

पीड़िता कुलविंदर कौर के अनुसार, प्रिया नाम की महिला उनके घर साफ-सफाई और अन्य काम करने के लिए आती थी। परिवार ने उस पर पूरा भरोसा किया हुआ था, लेकिन प्रिया की नियत घर के कीमती सामान पर थी। 9 जून को जब घर के सदस्य अपने कामों में व्यस्त थे, तब प्रिया ने बेडरूम में रखी अलमारी का फायदा उठाया।

💎 गहनों पर किया हाथ साफ

शातिर नौकरानी ने अलमारी खोलकर पर्स में रखे सोने की 02 कीमती चैन और 03 जोड़ी सोने के टॉप्स (वालियां) चुरा लिए और किसी को भनक लगे बिना वहां से फरार हो गई। जब मालकिन ने काम के लिए अलमारी खोली और पर्स चेक किया, तो गहने गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

👮 पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित परिवार ने तुरंत थाना सराभा नगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी नौकरानी प्रिया के खिलाफ चोरी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.