Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Dinanagar Fraud Case: विदेश भेजने के नाम पर 41.50 लाख की ठगी; पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

13

दीनानगर: विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत थाना दौरांगला की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर हुई एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। डीएसपी लोकल गुरदासपुर की जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 41 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

📋 क्या है ठगी का मामला?

पुलिस को दी शिकायत में सुल्तानी निवासी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे रूपिंदरजीत सिंह और भतीजे करनजीत सिंह को यू.के. (UK) भेजने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपियों ने उनसे कुल 41 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम वसूली, लेकिन न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए।

⚖️ पुलिस की कार्रवाई

जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने जानकारी दी कि शिकायतकर्ता के बयानों और उच्च अधिकारियों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों की पहचान प्रीतम सिंह, अमनदीप सिंह (निवासी बाला पिंडी) और तलविंदर सिंह (निवासी चक्कराजा) के रूप में हुई है। पुलिस अब इन तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.