Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

BANDA NEWS: DM अमित आसेरी एवं SP पलाश बंसल ने थाना समाधान दिवस कोतवाली सदर बांदा में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

0 34

DM अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना

इस दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत के तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

DM ने निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का निस्तारण करे, जिससे विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

DM अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना

बैठक के दौरान पूर्व में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं, उन मामलों में वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ समस्या का समाधान कराएं।

डीएम अमित आसेरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.