Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बस डिपो में लगी भयानक आग, कई बसें जलकर हुईं खाक, सामने आया वीडियो

0 12

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के वीरभद्रनगर इलाके में एक बस डिपो पर अचानक भयानक आग लग गई, जिस कारण वहां खड़ी कई बसें जलकर खाक हो गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बसों को बुरी तरह से जलते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 5 बसें जलकर खाक हुई हैं। हालांकि, मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं, जिन्होंने आग पर काबू पाने का काम किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान पहुंच चुका था।

आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बसें गैरेज में खड़ी थीं। हमारे दमकलकर्मी मौके पर गए और आग बुझाने की कोशिश की। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।” अभी हालात काबू में हैं और अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आखिर किस वजह से आग लगी है। बता दें कि बेंगलुरू में पिछले कुछ वक्त में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक कैफे और पटाखा गोदाम में भी आग लगी थी। इसके बाद सोमवार (30 अक्टूबर) को यहां बस डिपो में आग लग गई है।

आग लगने की शुरुआत एक बस से शुरू हुई और फिर ये तेजी से बाकी की बसों को भी अपनी चपेट में लेती चली गई. हालांकि, राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। आग लगने की शुरुआत एक बस से शुरू हुई और फिर ये तेजी से बाकी की बसों को भी अपनी चपेट में लेती चली गई। वीडियो में आग की तेज लपटों के साथ काले धुएं के गुब्बारे आसमान की तरफ उठते नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.