Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के नए भाव

4

भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड के भाव में बढ़त दर्ज की गई है। सोना आज (Gold and Silver Price Hike) करीब 900 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है और इसके दाम करीब 1200 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं।

इसे भी पढ़ें – पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें बढ़ाएंगी महंगाई; दूध-सब्जी से लेकर सीमेंट तक होगा महंगा, CRISIL की रिपोर्ट

Gold and Silver Price Hike – एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2026 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 880 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 159,399 रुपये हो गई है। आज कारोबार की शुरुआत में सोना 159,366 रुपये पर ओपन हुआ था और शुरुआती कारोबार में यह 159,500 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। वहीं, 3 जुलाई 2026 को एक्सपायर होने वाले चांदी के सौदे की वैल्यू में भी 1200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त देखी गई है।

🏙️ दिल्ली और मुंबई में क्या हैं सोने के लेटेस्ट दाम?

वायदा बाजार ही नहीं, रिटेल बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ‘बुलियन.co.in’ के डेटा के मुताबिक, आज देश की राजधानी नई दिल्ली में सोने के भाव 850 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 158,850 रुपये पर पहुंच गए हैं। यानी आज 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए आपको इतनी राशि खर्च करनी होगी। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने और चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। मुंबई में भी दिल्ली की तरह ही आज गोल्ड रेट में 850 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।

 

 

Comments are closed.