Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

छत्तीसगढ़ के रणजी स्टार आयुष पांडेय का भारतीय ‘ए’ टीम में चयन; श्रीलंका के खिलाफ दिखाएंगे दम

7

रायपुर : छत्तीसगढ़ क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद सुखद और गर्व से भर देने वाली खबर सामने आई है। रणजी ट्रॉफी में अपने बल्ले से रनों की बरसात करने वाले छत्तीसगढ़ के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन भारतीय क्रिकेट की ‘ए’ टीम के लिए हुआ है। आयुष 25 जून 2026 से श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ शुरू (Ayush Pandey Selected for India A) होने वाली चार दिवसीय मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में उनके द्वारा प्रदर्शित निरंतरता, तकनीक और शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

 आयुष का रणजी रिकॉर्ड 

आयुष पांडेय ने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए पूरे टूर्नामेंट में प्रभावित किया। उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में कुल 573 रन बनाए, जिसमें उनका बल्लेबाजी औसत 57.30 रहा। उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा, जिसमें उन्होंने एक शानदार शतक और दो अर्धशतक जड़े। अपनी तकनीक के दम पर नई गेंद का (Ayush Pandey Selected for India A) डटकर सामना करने और लंबी पारियां खेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की नजरों में ला खड़ा किया है।

 इंडिया ‘ए’ टीम: श्रीलंका सीरीज के लिए चुनी गई टीम

श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में आयुष पांडेय को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। टीम इस प्रकार है:

    • कप्तान: ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

    • उप-कप्तान: देवदत्त पडिक्कल

    • अन्य खिलाड़ी: आयुष पांडे, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, एन जगदीसन, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, अमन मोखड़े, आकिब नबी, शेख रशीद, यश ठाकुर, जीशान अंसारी।

       

 

 

Comments are closed.