Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

गिरिडीह के तुरुकडीहा में पिता बना हैवान; तीन बेटियों की बेरहमी से ली जान

4

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी तीन सगी बेटियों की धारदार हथियार से (Shocking Incident in Giridih) गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है।

Shocking Incident in Giridih – घटना सोमवार सुबह की है। आरोपी की पहचान तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

🔍 जांच में जुटी पुलिस

घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों में भी इस बात को लेकर भारी असमंजस है कि एक पिता ने अपनी बेटियों के साथ इतनी दरिंदगी क्यों की? पुलिस टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है। इलाके में चर्चा है कि आरोपी ने किन परिस्थितियों में इस खौफनाक कदम को उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Comments are closed.