Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिरने से 8 कर्मचारियों की मौत

4

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित स्टील प्लांट से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। प्लांट के एसएमएस-2 (SMS-2) और एसटीसी-3 (STC-3) विभाग में पिघले हुए स्टील का लेडल (कंटेनर) फटने से 8 कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य (Visakhapatnam Steel Plant Accident) घायल बताए जा रहे हैं।

Visakhapatnam Steel Plant Accident – प्रत्यक्षदर्शियों और विभागीय सूत्रों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब क्रेन के जरिए करीब 1,500 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर उबल रहे लिक्विड स्टील को ऊपर उठाया जा रहा था। अचानक लेडल अनियंत्रित होकर हिल गया और सारा खौलता हुआ स्टील वहां काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा। इस अप्रत्याशित हादसे ने प्लांट में दहशत पैदा कर दी और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

🚒 बचाव कार्य और स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही स्टील प्लांट की फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए जाने की उम्मीद है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लेडल के अचानक हिलने का कारण क्या था।

Comments are closed.