Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

1 साल की मासूम के साथ दरिंदगी; रिश्ते के चाचा ने बनाया हवस का शिकार, एनकाउंटर में गिरफ्तार

4

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र से मानवता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ हरनाई गांव में एक रिश्ते के चाचा ने एक साल की मासूम बच्ची को (Shahjahanpur crime news) अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस घिनौनी वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गुड्डू बच्ची के घर अक्सर आता-जाता था। घटना के समय बच्ची की मां उसे बरामदे में खिलाने के बाद पास ही लगे नल पर कपड़े धोने गई थी। इसी बीच मौका पाकर आरोपी बच्ची को उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुनकर जब मां कमरे में पहुंची, तो दरिंदे की करतूत देख उसके होश उड़ गए। मां के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें – Solar Power Plant: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

Shahjahanpur crime news – घटना के बाद बच्ची के पिता और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की।

 पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शाहजहांपुर-मैलानी बॉर्डर के पास भागने की फिराक में है। घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गुड्डू के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Comments are closed.