Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मदरहुड के बाद कटरीना कैफ की वापसी; क्या वेब सीरीज से करेंगी धमाकेदार एंट्री?

4

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अपने करियर के एक नए पड़ाव पर हैं। साल 2024 में ‘मेरी क्रिसमस’ के बाद बड़े पर्दे से दूरी बनाने वाली कटरीना फिलहाल अपने मदरहुड का (Katrina Kaif Comeback) पूरा आनंद ले रही हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि अभिनेत्री ने काम पर लौटने की तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही अपने फैंस को कोई बड़ी खुशखबरी दे सकती हैं।

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कटरीना कैफ ने स्क्रिप्ट्स पढ़ना शुरू कर दिया है। उनका फोकस फिलहाल किसी ‘स्ट्रॉन्ग वेब सीरीज’ पर है। डिजिटल स्पेस में अपनी एक अलग छाप छोड़ने के लिए वह काफी सोच-समझकर प्रोजेक्ट चुन रही हैं। माना जा रहा है कि साल 2026 के अंत तक वह अपने अगले प्रोजेक्ट को फाइनल कर लेंगी और इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘भूत बंगला’ नेटफ्लिक्स पर कब होगी रिलीज? जानें पूरी डिटेल

रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ कैमरे के सामने अगले साल यानी 2027 में वापसी कर सकती हैं। वह फिलहाल अपने बेटे ‘विहान’ और परिवार को पूरा समय दे रही हैं। गौरतलब है कि कटरीना ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बेटे विहान को जन्म दिया था। विहान के एक साल का होते ही एक्ट्रेस अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

Katrina Kaif Comeback – कटरीना का नाम लंबे समय से फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ के साथ भी जुड़ा रहा है। हालांकि, यह प्रोजेक्ट काफी समय से चर्चा में है लेकिन इसकी शूटिंग या रिलीज को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फैंस आज भी इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Comments are closed.