Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक पंड्या फिर चोटिल; BCCI ने लिया बड़ा फैसला

16

नई दिल्ली : टीम इंडिया के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिटनेस टेस्ट पास करने के (Hardik Pandya Injury Update) महज एक दिन बाद ही उन्हें पैरों में मोच आने की समस्या हुई है। इस चोट के कारण उन्हें बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में अगले 2 हफ्ते और बिताने होंगे।

Hardik Pandya Injury Update – बीसीसीआई के अधिकारियों के अनुसार, हार्दिक पंड्या को पैरों में ‘लो-ग्रेड’ की मोच आई है। हालांकि यह चोट बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिन और आराम की सलाह दी है ताकि यह मोच बढ़ न जाए। इसी कारण वे 13 जून से शुरू हो रही सीरीज के लिए टीम इंडिया से नहीं जुड़ पाएंगे।

 14 महीने बाद वापसी का लंबा इंतजार

हार्दिक पंड्या इस सीरीज के जरिए पूरे 14 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले थे। मगर अब उनके फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता अब इस बात पर विचार करेंगे कि क्या हार्दिक के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं।

Comments are closed.