Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन; चुनाव आयोग के गेट पर सोए बड़े नेता

10

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर तनाव चरम पर है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने निर्वाचन आयोग के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और (MP Rajya Sabha Row) पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता देर रात तक चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर डटे रहे।

 MP Rajya Sabha Row – कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने सत्ता और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके जीत तय मानी जा रही सीट को प्रभावित किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह केवल एक सीट का मामला नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का प्रश्न है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वे इस मुद्दे को सड़क से लेकर न्यायालय तक ले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – सरकारी नौकरी के लिए ‘दो बच्चों’ की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को बड़ी राहत

नामांकन निरस्त होने का मुख्य कारण ‘जानकारी छिपाना’ बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन ने हैदराबाद में दर्ज एक मामले का उल्लेख अपने दस्तावेजों में नहीं किया था। वहीं, कांग्रेस का तर्क है कि उन्हें केवल एक नोटिस मिला था, जिस पर अभी कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसलिए उसे आपराधिक मामला मानकर नामांकन रद्द करना पूरी तरह गलत है।

 चुनाव आयोग के गेट पर ‘अनिश्चितकालीन’ धरना

विरोध प्रदर्शन इतना तीव्र था कि कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव आयोग के मुख्य द्वार पर ही जमीन पर सो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि जब तक आयोग उनकी मांगें नहीं सुनता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ” और “भाजपा जवाब दो” जैसे नारों के साथ भाजपा सरकार को घेरा।

 

 

Comments are closed.