Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

रोहतक के शोरूम में लगी भीषण आग; 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत, सीएम सैनी ने मुआवजे का किया ऐलान

3

रोहतक : हरियाणा के रोहतक में डी पार्क स्थित एक जूते के शोरूम और आसपास की दुकानों में मंगलवार दोपहर लगी आग ने भीषण रूप ले लिया, जिसमें तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की (Rohtak Fire Tragedy) पहचान अमन, सौरभ और कपिल के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

 मुख्यमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक सहायता की घोषणा

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकारी सहायता की घोषणा की है:

    • मृतकों के परिजन: 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि।

    • घायल: 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता।

    • निशुल्क उपचार: सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में पूरी तरह से मुफ्त इलाज।

       

जांच के आदेश और स्थिति का आकलन

मुख्यमंत्री ने रोहतक के उपायुक्त (DC) को इस अग्निकांड से हुए कुल नुकसान का आकलन करने और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर (Rohtak Fire Tragedy) रहा है कि आग लगने के पीछे के वास्तविक कारण क्या थे और क्या वहां अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद थे।

Comments are closed.