Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Uttarakhand Accident News : टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा; नींद की झपकी आने से खाई में गिरी कार

9

चंपावत : उत्तराखंड के चंपावत जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हरियाणा से मुन्स्यारी घूमने आए पर्यटकों की एक कार टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित (Uttarakhand Accident News) होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 3:21 बजे चल्थी के नजदीक हुआ। कार मुन्स्यारी से वापस टनकपुर की ओर जा रही थी। माना जा रहा है कि भोर के समय चालक को अचानक ‘नींद की झपकी’ आ गई, जिससे कार असंतुलित होकर सीधे गहरी खाई में जा समाई।

 घायलों की पहचान

हादसे में घायल हुए सभी पर्यटकों की पहचान इस प्रकार है:

    • मोहित (33)

    • अतुल (32)

    • अमनदीप (30)

    • आदित्य (32) – चालक

    • विवेक (32)

Uttarakhand Accident News – घटना की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी पांचों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। समय रहते रेस्क्यू किए जाने से बड़ा अनर्थ टल गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

Comments are closed.