Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें पूरी डिटेल

4

उत्तर प्रदेश : राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। जिला स्तर पर जारी इस सूची के बाद अब चुनावी कार्यक्रम (final voter list released) और अधिसूचना को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आयोग ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

 9 अंकों का नया ‘स्टेट वोटर नंबर’

इस बार की मतदाता सूची की सबसे बड़ी विशेषता हर मतदाता को आवंटित 9 अंकों का ‘स्टेट वोटर नंबर’ है। आयोग का मानना है कि यह विशिष्ट नंबर चुनावी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाएगा, डुप्लिकेट वोटिंग (final voter list released) की आशंका को पूरी तरह खत्म करेगा और मतदान प्रक्रिया को डिजिटल रूप से मजबूत करेगा।

 मतदाता सूची के आंकड़े: एक नजर में

मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद सूची में हुए प्रमुख बदलाव निम्नलिखित हैं:

    • कुल मतदाता: प्रदेश में अब कुल 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

    • कुल इजाफा: पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की संख्या में 29 लाख 1 हजार 518 का शुद्ध इजाफा हुआ है।

    • नए नाम: पुनरीक्षण अभियान के दौरान 2 करोड़ 32 लाख 24 हजार 805 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए।

    • हटाए गए नाम: मृत्यु, दोहरा नाम या पता बदलने के कारण 2 करोड़ 3 लाख 23 हजार 287 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।

       

 

 

Comments are closed.