Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

अमेरिका-ईरान शांति समझौते का ड्राफ्ट लीक; 300 अरब डॉलर के निवेश और परमाणु कार्यक्रम पर बड़ा खुलासा

9

वाशिंगटन/तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते का ड्राफ्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते में युद्ध को तुरंत रोकने से लेकर आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने तक के 14 प्रमुख बिंदु शामिल हैं। हालांकि, दोनों देशों ने अभी तक इन शर्तों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन (US-Iran Peace Deal Leaked) यह ड्राफ्ट मध्य-पूर्व की भू-राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।

समझौते के मुख्य प्रस्तावों में अमेरिका द्वारा 30 दिनों के भीतर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने और ईरान के आसपास सैन्य मौजूदगी कम करने की बात कही गई है। इसके बदले में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को शिपिंग के लिए खोलने का प्रस्ताव रखा है। ड्राफ्ट में अमेरिका से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह ईरान के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देगा और उसकी संप्रभुता का सम्मान करेगा।

इसे भी पढ़ें – अमेरिका-ईरान में बढ़ा सैन्य तनाव; हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने शुरू किए हमले

US-Iran Peace Deal Leaked – रिपोर्ट के अनुसार, समझौते का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक राहत से जुड़ा है। अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम 300 अरब डॉलर की योजना बनानी होगी। इसके साथ ही, ईरान के फ्रीज किए गए 24 अरब डॉलर के फंड को रिलीज करने और ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को निलंबित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

☢️ परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा

ईरान ने इस मसौदे में पुनः आश्वस्त किया है कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। इसके बदले में अमेरिका ने बातचीत के दौरान क्षेत्र में अपनी सैन्य शक्ति न बढ़ाने और कोई भी नया आर्थिक प्रतिबंध न लगाने का वादा किया है। इस पूरे समझौते के पालन की निगरानी के लिए एक विशेष तंत्र बनाने और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के माध्यम से मंजूरी दिलाने की योजना है।

Comments are closed.