Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रोडमैप तैयार

14

नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के विस्तार कार्यालय में पंजाब बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक (Punjab BJP Strategy Meeting) आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति पर गहन चर्चा की।

Punjab BJP Strategy Meeting – बैठक में पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा और संगठन मंत्री श्रीनिवास उपस्थित रहे। विशेष बात यह है कि इस बैठक में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

इसे भी पढ़ें – भारत का बड़ा रणनीतिक कदम; आतंकवाद के जवाब में सिंधु जल का देशहित में होगा पूरा इस्तेमाल

 पार्टी नेतृत्व राज्य में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और आगामी चुनावों के लिए एक प्रभावी चुनावी रोडमैप तैयार करने पर जोर दे रहा है। अमित शाह ने इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत फीडबैक लिया। पंजाब के साथ-साथ हाल ही में पार्टी ने तमिलनाडु के नेताओं के साथ भी इसी तरह की समीक्षा बैठक की थी, जिससे स्पष्ट है कि भाजपा आगामी चुनावों के लिए राज्यों में अपनी जड़ें गहरी करने की रणनीति पर काम कर रही है।

 आगामी चुनावों की तैयारी

पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह बैठक बीजेपी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी पंजाब में अपने आप को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश में है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर पार्टी को प्रभावी बनाने के लिए यह मंथन भविष्य की दिशा तय करने में निर्णायक साबित होगा।

 

 

Comments are closed.