Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

खूंटी में रिश्तों का कत्ल; दो पोतों ने अपनी ही 68 वर्षीय दादी की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव

4

खूंटी : खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला गांव से एक अत्यंत विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दो पोतों ने अपनी ही 68 वर्षीय दादी पुटकी देवी की हत्या कर उनके शव को बोरे में भरकर कोयल नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। तीन दिन बाद दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों को इस क्रूरता का (murder of relations in Khunti) पता चला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

murder of relations in Khunti – पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन किसी बात को लेकर दादी और उनके पोतों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दादी द्वारा ताना मारने और गाली-गलौच किए जाने से नाराज दोनों पोते, जतरु झोरा और सोनू झोरा ने आपा खो दिया और दादी का सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  दुर्गंध से खुला राज, आरोपियों ने स्वीकारा जुर्म

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बोरे में बंद कर कोयल नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। रविवार सुबह ग्रामीणों को जब वहां तेज दुर्गंध आई, तो खोजबीन के दौरान बोरे में बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव मिला। सूचना पाकर रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों पोतों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Comments are closed.