बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक बेहद हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। यहाँ एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि (Bikaner Road Accident) एक अन्य लड़की गंभीर रूप से घायल है।
Bikaner Road Accident – हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, टोल प्लाजा की एंबुलेंस और ‘आपणो गांव सेवा समिति’ के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और एक लड़की शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस द्वारा हादसे की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होने के कारण हुआ। पुलिस अभी मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया में जुटी है और मामले के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन कर रही है। एक साथ छह मौतों की खबर से पूरे बीकानेर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Comments are closed.