Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने घेरा

4

अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे और जमीन खरीद के मामले में राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के (corruption in land purchase) महासचिव चंपत राय पर जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। संजय सिंह का दावा है कि मंदिर के नाम पर मिले दान का गलत इस्तेमाल किया गया है।

 “2 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में खरीदी”

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि ट्रस्ट ने अयोध्या में 645 वर्ग मीटर की एक नजूल (सरकारी) जमीन को बाजार भाव से कहीं अधिक कीमत पर खरीदा। उनके अनुसार, करीब 2.92 करोड़ रुपये की इस जमीन को 24 करोड़ रुपये में खरीदा गया। उन्होंने इसे देश के श्रद्धालुओं के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि दान की गई राशि का यह सरासर दुरुपयोग है।

इसे भी पढ़ें – Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें

corruption in land purchase – विवाद का एक बड़ा पहलू यह है कि खरीदी गई जमीन ‘नजूल’ यानी सरकारी जमीन बताई जा रही है। संजय सिंह ने सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट की पुष्टि का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकारी जमीन का क्रय-विक्रय कानूनी रूप से वैध नहीं है, फिर भी ट्रस्ट ने इसे खरीदा। इस सौदे में महंत मुरली दास को विक्रेता और चंपत राय को खरीदार बताया गया है।

 विपक्ष और भाजपा नेताओं का हमला

इस मामले को लेकर राजनीतिक घेराबंदी तेज हो गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर चंपत राय की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और इसे दान में हुई करोड़ों की हेराफेरी करार दिया है। वहीं, राम मंदिर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार ने भी दान में कथित अनियमितताओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।

Comments are closed.