Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें

14

प्रयागराज : प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में मंगलवार सुबह हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिले, जिससे (Prayagraj Triple Murder Case) ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान श्याम लाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (50) के रूप में हुई है।

Prayagraj Triple Murder Case – मृतकों के शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल कर बड़ी क्रूरता से इस वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने जब सुबह शव देखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घर पर उस समय कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार के ज्यादातर पुरुष रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहते हैं। घर पर केवल महिलाएं और बुजुर्ग ही थे, जिसका फायदा उठाकर हत्यारों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

 फोरेंसिक जांच और पुलिस की सक्रियता

सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी और पुलिस की टीमें भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँच गईं। घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जो मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस अब परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की रंजिश या किसी अन्य संभावित कारण का पता लगाया जा सके।

Comments are closed.