Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

सुनीता आहूजा ने बताया GOAT का गलत मतलब; ट्रोलिंग के बाद अब गोविंदा को लेकर किया नया खुलासा

11

बॉलीवुड : अपनी बेबाक बातचीत और देसी अंदाज के लिए मशहूर सुनीता आहूजा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अपनी बेटी के साथ कुकिंग शो ‘मां तो हैं न’ में नजर आ रहीं सुनीता ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने पति (wrong meaning of goat) और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के लुक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सुनीता ने बताया कि गोविंदा अब असली बालों की जगह ‘हेयर पैच’ का इस्तेमाल करते हैं।

 GOAT स्लैंग पर दी सफाई

इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने ‘GOAT’ (Greatest of All Time) शब्द पर हुए विवाद पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। जब उनसे पूछा गया कि गोविंदा GOAT हैं, तो उन्होंने इसे ‘बकरी’ समझकर जवाब दिया था, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सुनीता ने सफाई देते हुए कहा, “मैंने बस इतना कहा था कि मेरे पति बकरी नहीं हैं, असल में मैं तो यह कहना चाह रही थी कि वे शेर हैं।”

इसे भी पढ़ें – Veer Pahariya: ‘बेनाम’ से वापसी करेंगे वीर पहाड़िया; महेश भट्ट की फिल्म में निभाएंगे लीड रोल

wrong meaning of goat – गोविंदा के हेयर पैच के बारे में बात करते हुए सुनीता ने बड़े ही सहज अंदाज में कहा, “वे आज भी बहुत हैंडसम लगते हैं। उस समय उनके असली बाल हुआ करते थे, लेकिन अब वे पैच लगाते हैं। इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है, आजकल हर कोई इन चीजों का इस्तेमाल करता है।”

 जल्द ‘लॉक अप 2’ में दिखेंगी सुनीता

सुनीता आहूजा जल्द ही कंगना रनौत के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। शो के बारे में चर्चाएं हैं कि दूसरा सीजन पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प होने वाला है। दर्शकों को सुनीता का यह नया और बेबाक अंदाज पर्दे पर देखना काफी रोमांचक होगा।

Comments are closed.