Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे

8

इंदौर : इंदौर पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कार चालकों को ‘एक्सीडेंट’ का बहाना बनाकर निशाना बनाता था। भंवरकुआं और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) के 5 शातिर आरोपियों को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश के अलग-अलग (5 vicious thugs arrested) शहरों में घूम-घूमकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।

इसे भी पढ़ें – 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों

 5 vicious thugs arrested – आरोपी लूटपाट के लिए एक खास तरीका अपनाते थे। वे कार चालकों को इशारा करके बुलाते थे और कहते थे कि “आपकी कार के पीछे एक एक्सीडेंट हो गया है।” जैसे ही कार चालक सच्चाई जानने के लिए गाड़ी का शीशा नीचे करता था, आरोपी तुरंत कार के भीतर रखे मोबाइल और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते थे। पलक झपकते ही आरोपी फरार हो जाते थे।

 सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक

डीसीपी सुनील मेहता ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दिल्ली नंबर की एक कार संदिग्ध पाई गई, जिसके आधार पर पुलिस की टीम उदयपुर तक पहुंची। पुलिस ने वहां से गिरोह के सभी 5 सदस्यों को दबोच लिया। इनके पास से 30 से अधिक मोबाइल फोन और कार सहित कुल 50 लाख रुपये का कीमती सामान बरामद किया गया है।

Comments are closed.