Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मारी गोली

3

गाजियाबाद : खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के (sensation in Ghaziabad) बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 रंजिश की वजह 

पुलिस जांच के अनुसार, घायल युवतियां खुशी (20) और निधि (18) हैं। करीब डेढ़ साल पहले खुशी का रिश्ता जॉनी नामक युवक के साथ तय हुआ था, लेकिन युवक की संदिग्ध हरकतों के कारण परिवार ने चार महीने पहले यह रिश्ता तोड़ दिया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी जॉनी काफी समय से नाराज चल रहा था।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली का गोविंदपुरी अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 गिरफ्तार

sensation in Ghaziabad – पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हथियार लेकर घर के पास पहुंचा। उसने खिड़की का शीशा तोड़ा और कमरे का दरवाजा खोलकर जबरन अंदर घुस गया। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। खुशी को चार गोलियां (पैर और पेट में) लगीं, जबकि निधि के चेहरे पर गोली लगने से वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को तुरंत दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक बहन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

Comments are closed.