Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जांच की मांग

3

नई दिल्ली : अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर देश की आस्था के साथ छल करने और ‘संगठित लूट’ को अंजाम (Ram Mandir Controversy) देने का गंभीर आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के कार्यों में भारी गड़बड़ी हुई है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच अनिवार्य है।

 ‘SIT पर भरोसा नहीं’, हाई कोर्ट जज की मांग

अजय राय ने प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है, वह खुद पहले से ही जांचों में फंसे हुए हैं, जिससे यह कार्रवाई (Ram Mandir Controversy) महज ‘लीपापोती’ लगती है। कांग्रेस ने स्पष्ट मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच इलाहाबाद हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो और रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर सार्वजनिक की जाए।

 1400 करोड़ से अधिक की लूट का दावा

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि:

    • श्रीराम मंदिर के नाम पर 1400 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी हुई है।

    • जमीन अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर धांधली की गई; कम कीमत वाली जमीनें ट्रस्ट को कई गुना अधिक दाम पर बेची गईं।

    • देश की माताओं-बहनों द्वारा मंदिर में चढ़ाया गया धन लूटा गया है।

       

 

 

Comments are closed.