Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

सपा अध्यक्ष की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी बनी मुसीबत; हिंदूवादी नेता प्रशांत मेहतो पर मामला दर्ज

5

छतरपुर/भोपाल : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की (case registered against hindu leader) बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। इस मामले में छतरपुर के एक कथित हिंदूवादी नेता प्रशांत मेहतो के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

  सपा की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने भोपाल में उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने प्रशांत मेहतो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया है। छतरपुर के सीएसपी अरुण सोनी ने पुष्टि की है कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – महज 3 फीट जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहम हत्या

 case registered against hindu leader – एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी प्रशांत मेहतो ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है, “मेरे द्वारा ऐसी कोई पोस्ट नहीं की गई है। शरारती तत्वों ने AI तकनीक और फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर मेरे नाम से स्क्रीनशॉट वायरल किए हैं। यह पूरी तरह से एक राजनीतिक साजिश है।”

 योगी सरकार की चेतावनी का असर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी राजनेता की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी का असर है कि अब यह मामला केवल यूपी तक सीमित न रहकर मध्य प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ गया है।

 

 

 

 

FIR for comment on Aditi yadav

 

 

 

Comments are closed.