Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

फर्जी पत्रकारों की धमकी से परेशान सरपंच संघ; एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग

4

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरपंच संघ ने अपनी सुरक्षा और सम्मान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में सरपंचों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई (troubled by threats from fake journalists) कि कुछ लोग खुद को ‘पत्रकार’ बताकर सरपंचों को फोन पर लगातार धमकियां दे रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

सरपंच संघ के सदस्य अयदु नायक ने बताया कि 10 जून को ही इस मामले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद, आरोपियों पर अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। नतीजतन, धमकी देने वालों के हौसले बुलंद हैं और वे न केवल सरपंचों को, बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।

troubled by threats from fake journalists – मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर इन फर्जी पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जिले भर के सरपंच एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे और बड़ा धरना-प्रदर्शन करेंगे। सरपंचों का कहना है वे ग्रामीण विकास और जनसेवा से जुड़े हैं, लेकिन इस तरह की धमकियां उनके कामकाज को प्रभावित कर रही हैं।

Comments are closed.