Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

9

नई दिल्ली : देश भर में मानसून की हलचल तेज (IMD Weather Alert) हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों तक दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD Weather Alert – दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों तक पहुंच चुकी है। अगले 4-5 दिनों के भीतर इसके छत्तीसगढ़ और बिहार के शेष इलाकों में सक्रिय होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें – बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्पक्ष प्रक्रिया को मंजूरी

 यूपी-बिहार और अन्य राज्यों का हाल
    • उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर, सीतापुर, प्रयागराज और पीलीभीत में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है।

    • बिहार-झारखंड-ओडिशा: यहाँ 18 से 20 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

    • राजस्थान-मध्य प्रदेश: राजस्थान में 18-19 जून को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, एमपी के कुछ इलाकों में 21 जून तक ‘हीट वेव’ (लू) का असर बना रह सकता है।

 पहाड़ों पर अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर यात्रा करने वालों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Comments are closed.