Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ और मजबूत

13

पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक जारी सियासी उथल-पुथल ने भारतीय राजनीति की तस्वीर बदल दी है। टीएमसी के 20 और शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के पाला बदलने के बाद NDA गठबंधन लोकसभा में और अधिक मजबूत हो गया है। 2024 के परिणामों के बाद जो NDA कमजोर नजर आ रहा था, वह अब संवैधानिक (big blow to India alliance) संशोधनों के लिए जरूरी आंकड़ों के करीब पहुंचता दिख रहा है।

 विपक्ष के पास बचा कितना जनाधार?

आंकड़ों के अनुसार, विपक्ष (INDIA गठबंधन) को पिछले कुछ महीनों में भारी नुकसान हुआ है:

    • टीएमसी: 20 सांसदों के अलग होने के बाद अब 8 सांसद शेष।

    • शिवसेना (UBT): 6 सांसदों के बागी होने के बाद मात्र 3 सांसद बचे।

    • डीएमके: गठबंधन से अलग होने का ऐलान, 22 सांसदों का समर्थन कम। इन इस्तीफों और बगावत के बाद INDIA गठबंधन के पास अब कुल 187 सांसद बचे हैं, जो विपक्षी एकजुटता पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

 NDA का जादुई आंकड़े की ओर सफर

संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने के लिए 360 सांसदों (दो-तिहाई बहुमत) की आवश्यकता होती है। वर्तमान स्थिति यह है:

    • NDA के पास मौजूदा संख्या: 293 सांसद।

    • संभावित वृद्धि: टीएमसी के 20 बागी, शिवसेना (UBT) के 6 बागी और डीएमके के 22 सांसदों के समर्थन से यह आंकड़ा 341 तक पहुंच सकता है।

    • अप्रैल में हुए मतदान के दौरान मिले 5 अतिरिक्त समर्थन को जोड़ने पर NDA 346 के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच सकता है, जो दो-तिहाई बहुमत से महज 14 वोट कम है।

 राज्यसभा में भी बढ़ रही ताकत

उच्च सदन (राज्यसभा) में भी NDA बहुमत के और करीब पहुंच रहा है। कुल 242 सीटों में से बहुमत के लिए 122 और दो-तिहाई के लिए 164 वोटों की (big blow to India alliance) जरूरत होती है। वर्तमान में NDA के पास 148 सांसद हैं, जो विपक्षी गठबंधन (64 सांसद) के मुकाबले काफी अधिक है।

Comments are closed.