Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- ‘इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के खून-पसीने का अपमान न करें’

2

दिल्ली : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलों के बीच पार्टी के कद्दावर नेता संजय राउत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बागी सांसदों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि जो सांसद पार्टी छोड़कर शिंदे गुट में जाना चाहते हैं, उन्हें (Shiv Sena UBT Crisis ) पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी गिरफ्तार

Shiv Sena UBT Crisis – संजय राउत ने कहा कि जिन सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चा है, उन्हें इसका खंडन करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं ने इन सांसदों को जिताने में खून-पसीना बहाया है, पैसा और टिकट दिया। आप उद्धव ठाकरे के चेहरे पर चुनाव जीते हैं, ऐसे में पार्टी छोड़ना जनादेश के साथ धोखा है।” राउत ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जनतंत्र को बाजार बना दिया है और टीएमसी की तर्ज पर शिवसेना को तोड़ा जा रहा है।

 संवैधानिक लड़ाई की तैयारी

सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आगाह किया है कि जो भी कार्रवाई हो, वह संविधान के दायरे में होनी चाहिए। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे संविधान की धज्जियां उड़ने नहीं देंगे।

 कौन किसके साथ?  

सूत्रों के अनुसार, शिवसेना (UBT) के 9 सांसदों में से 6 के बागी होने की खबरें हैं। स्थिति फिलहाल कुछ इस प्रकार है:

    • उद्धव ठाकरे के साथ: अरविंद सावंत, अनिल देसाई, और राजाभाऊ वाजे (नासिक से सांसद राजाभाऊ ने स्पष्ट किया है कि वे उद्धव के साथ हैं)।

    • बागियों की सूची (चर्चा में): नागेश पाटील आष्टीकर, संजय उत्तमराव देशमुख, ओमराजे निंबालकर, संजय (बंडू) जाधव, संजय दीना पाटिल, और भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे।

       

 

 

Comments are closed.