Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी गिरफ्तार

4

नागपुर : सोनेगांव थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने दो व्यक्तियों पर रेप, टॉर्चर, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने (rape of married woman) पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अय्याज मदार और उसके साथी आमिर शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें – सोलापुर में पिकअप वाहन कुएं में गिरा; 14 लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन की राहत टीम मौके पर

rape of married woman – पीड़िता का आरोप है कि जमीन के लेन-देन के बहाने उसे नागपुर-वर्धा रोड स्थित ‘इंपीरियल ग्रीन होटल’ में बुलाया गया था। वहां उसे नशीला पदार्थ और नींद की गोली देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के अनुसार, इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे 3 लाख रुपये की मांग की गई और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

 पुलिस की कार्रवाई और गंभीर धाराएं

पीड़िता ने किसी तरह साहस जुटाकर सोनेगांव पुलिस स्टेशन में आपबीती दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर रेप, ब्लैकमेल, जबरन वसूली, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव और ‘महाराष्ट्र ब्लैक मैजिक एक्ट’ जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस इंस्पेक्टर राहुल तसरे के अनुसार, मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं।

Comments are closed.