Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Haryana Aviation News: भिवानी हवाई पट्टी पर सीएम सैनी ने किया नए हैंगर और एटीसी का उद्घाटन; जानें क्या हैं नई सुविधाएं

4

भिवानी: हरियाणा लगातार विमानन मानचित्र पर नई ऊंचाइयां छू रहा है। भिवानी की गुजरानी हवाई पट्टी पर नवनिर्मित ‘चौ. बंसीलाल सिविल एयरोड्रोम’ के हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) भवन, सुरक्षा चौकी और कैंटीन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया गया। 31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ये सुविधाएं हवाई जहाजों (new hangar and ATC) और हेलीकॉप्टरों के सुरक्षित संचालन व रखरखाव में मील का पत्थर साबित होंगी।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भिवानी के इस एयरोड्रोम से अब तक 120 पायलट अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी में फ्लाइट ट्रेनिंग का काम भविष्य में और गति पकड़ेगा, जिससे देश को कुशल पायलट मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप, हरियाणा में एयर कनेक्टिविटी को लगातार विस्तार दिया जा रहा है।

 हिसार एयरपोर्ट और MRO हब की महत्वाकांक्षी योजना

सीएम सैनी ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट को एक विकसित हवाई अड्डे के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसका कार्य 2027 तक पूरा हो जाएगा। हिसार से जल्द ही जम्मू, अहमदाबाद और दिल्ली के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। इसके अलावा, विमानों की मरम्मत और रखरखाव के लिए हिसार को MRO हब (Maintenance, Repair, and Overhaul) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे न केवल विदेशों पर निर्भरता कम होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

 भारत में बनेगा ‘शत्रुजीत’ हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वदेशी ‘शत्रुजीत’ हेलीकॉप्टर का भी निरीक्षण किया। कर्नल रामपाल सुहाग ने बताया कि इन हेलीकॉप्टरों की एसेम्बलिंग और कलपुर्जों का निर्माण अब भारत में ही किया जाएगा। विभिन्न सुरक्षा बलों ने (new hangar and ATC) लगभग 1400 ऐसे हेलीकॉप्टरों की मांग की है, जो ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को और मजबूती देंगे। इस अवसर पर स्थानीय सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.