Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

रांची में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार, ISI कनेक्शन की जांच

11

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के ही रांची और लोहरदगा जिलों के निवासी हैं। 16 जून की रात करीब 11:35 बजे हुए इस हमले ने सुरक्षा (bomb attack revealed) व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 bomb attack revealed – जांच में खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने हमले से पहले कार्यालय की रेकी की थी। उन्होंने पेट्रोल बम खुद ही तैयार किए थे, हालांकि उन्हें इसका सीमित अनुभव था। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के ठिकानों से पेट्रोल बम बनाने में उपयोग होने वाला कच्चा सामान बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें – Ranchi RSS Office Attack: रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला; CCTV में कैद हुई साजिश

 सोशल मीडिया से भर्ती और ISI कनेक्शन का अंदेशा

खुफिया एजेंसियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े लोगों द्वारा भर्ती किया गया था। अधिकारी अब आरोपियों के डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्कों को खंगाल रहे हैं ताकि इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचा जा सके।

 शाहजाद भट्टी मॉड्यूल की भूमिका?

प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे ‘शाहजाद भट्टी मॉड्यूल’ की भूमिका होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और जांच पूरी होने के बाद ही साजिश की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Comments are closed.