Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

सीआरपीएफ ने नाकाम की बड़ी साजिश; 21 IED और BGL राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

3

बीजापुर/गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर में CRPF की 199 वाहिनी ने एक सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के 8 डंप बरामद किए हैं, वहीं गरियाबंद के दंडईपानी जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ ने विस्फोटक सामग्री को (Bijapur Naxal Update) मौके पर ही डिफ्यूज किया है।

 घने जंगलों में छिपे थे घातक हथियार

बीजापुर के एड्री, हर्रा और मदुमपारा गांवों के जंगलों में कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक छिपा रखे थे। बरामद सामग्री में:

    • BGL राइफल, 8 एमएम और 12 बोर की राइफलें।

    • 21 आईईडी (IED) और उन्हें बनाने की सामग्री (कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर)।

    • 58 प्रकार की अन्य सामग्री, जिसमें नक्सली वर्दी और दैनिक उपयोग का सामान शामिल है।

 गरियाबंद में भी सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

दूसरी ओर, गरियाबंद के दंडईपानी जंगलों में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का एक और डंप खोज निकाला। बीडीडीएस टीम ने जांच के बाद 4 किलोग्राम प्रेशर आईईडी (Bijapur Naxal Update) और कुकर आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा भरमार राइफल, इंटरसेप्टर, यूबीजीएल राउंड, गन पाउडर और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई है।

Comments are closed.