Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

13

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ’ नियुक्त किया है। वर्तमान में सेना के उप प्रमुख (Next Chief of Army Staff) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे लेफ्टिनेंट जनरल सेठ, मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे। अपने चार दशक के लंबे और प्रतिष्ठित सैन्य करियर के दौरान उन्होंने भारतीय सेना की विभिन्न रणनीतिक और परिचालन भूमिकाओं में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

 रणनीतिक अनुभव और कमान का सफर

दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कॉर्प्स में कमीशन हुए लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को विषम परिस्थितियों में काम करने का लंबा अनुभव है। उनके करियर की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

    • क्षेत्रीय कमान: उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स, रेगिस्तानी क्षेत्र में आर्मर्ड रेजिमेंट और पश्चिमी मोर्चे पर आर्मर्ड ब्रिगेड का नेतृत्व किया है।

    • अग्रणी भूमिकाएं: वे सुदर्शन चक्र कोर का नेतृत्व कर चुके हैं और दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी रहे हैं।

    • दौहरी कमान: वे उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने दक्षिण पश्चिम और दक्षिणी कमान जैसी दो ऑपरेशनल आर्मी कमांड्स का नेतृत्व किया है।

 आधुनिकीकरण के पुरोधा

लेफ्टिनेंट जनरल सेठ को सेना के ‘आधुनिकीकरण और क्षमता विकास’ के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। सेना मुख्यालय में रणनीतिक योजना और क्षमता निर्माण (Next Chief of Army Staff) में उन्होंने जो भूमिका निभाई है, वह भारतीय सेना की भविष्य की युद्ध जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेना की ‘लॉन्ग टर्म मॉडर्नाइजेशन योजना’ को धरातल पर उतारने में बड़ी भूमिका निभाई है।

Comments are closed.