Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

पटना कोर्ट पहुंचे खान सर; कोचिंग हिंसा और फायरिंग केस में सोमवार को मांगेंगे अग्रिम जमानत

4

पटना : बिहार के सबसे चर्चित और मशहूर शिक्षक तथा ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के संस्थापक खान सर आज शनिवार को पटना की सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे. हालांकि, शनिवार को कोर्ट का समय पूरा हो जाने के कारण उनकी सरेंडर की कानूनी प्रक्रिया आज पूरी नहीं हो सकी, जिसके बाद अब वह आगामी सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत  के लिए कानूनी अर्जी दाखिल करेंगे. विदित हो कि खान सर के खिलाफ उनके कोचिंग संस्थान में हुई हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और (khan sir reached court) अवैध फायरिंग के मामले में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है.

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्डों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं इस मामले में खान सर को भी मुख्य नामजद आरोपी बनाते हुए पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. बीते शुक्रवार की रात पुलिस की एक विशेष टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए उनके कोचिंग संस्थान पर छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन वहां खान सर मौजूद नहीं मिले. इस छापेमारी के दौरान कोचिंग में मौजूद हजारों छात्रों ने पुलिस की इस अचानक कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और नारेबाजी की.

khan sir reached court – दरअसल, शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाले इस पूरे विवाद की शुरुआत बीते 2 जून को राजधानी पटना के सबसे व्यस्ततम मुसल्लहपुर हाट इलाके से हुई थी. जहाँ स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ कोचिंग संस्थान पर कुछ अज्ञात और उपद्रवी लोगों ने अचानक धावा बोलकर भारी तोड़फोड़ और हमला कर दिया था. इस हमले के जवाब में कोचिंग संस्थान की सुरक्षा में तैनात निजी गार्डों ने अपनी लाइसेंसी और अवैध राइफलों से हवा में कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

Comments are closed.