Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

रेत विवाद में खूनी खेल; भाजपा नेता भरत सिंह की कार में जिंदा जलकर मौत, इलाके में भारी तनाव

14

कोरिया : जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में हुई एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। रेत के कारोबार को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने कल रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें (bloody game in sand dispute) भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की जलती कार में फंसकर मौत हो गई। इस घटना में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर किया गया है।

bloody game in sand dispute – मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान हमलावरों ने भरत सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी के सामने डंपर खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गाड़ी में सवार भरत सिंह आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें – School Prayer Debate: संस्कार बनाम संविधान; छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रार्थना को लेकर छिड़ी नई बहस

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। सरगुजा रेंज के आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 राजनैतिक हलचल और जांच की मांग

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता नौगई पहुंचे। बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने शोक व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। पूर्व विधायक ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को भी इस भयावह घटना से अवगत कराया है।

Comments are closed.