Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

कोटा के 1100 साल पुराने चंद्रेसल मठ में मर्डर; महंत देवानंद महाराज की धारदार हथियार से हत्या

12

राजस्थान के कोटा में स्थित ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र चंद्रेसल मठ की महंत की बेरहमी से हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. शुक्रवार देर रात करीब 1100 वर्ष पुराने इस प्राचीन मठ परिसर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर महंत देवानंद महाराज पर धारदार (murder of Mahant Devanand Maharaj) हथियार से जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक वारदात शुक्रवार रात करीब 12 बजे के आसपास हुई, जब मठ में महंत देवानंद महाराज और दूसरे साधु नंदनवन महाराज अपने-अपने कमरों में विश्राम कर रहे थे. आरोप है कि हथियारों से लैस बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से सबसे पहले नंदनवन महाराज के कमरे को बाहर से बंद कर दिया ताकि वे मदद के लिए बाहर न आ सकें, और फिर महंत देवानंद के कमरे में दाखिल होकर उन पर टूट पड़े.

इसे भी पढ़ें – डिजिटल सबूतों से घिरे एक्सईएन पति; अनु मीणा आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच जारी

murder of Mahant Devanand Maharaj  – हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सो रहे महंत की गर्दन और पीठ पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग इकट्ठा हुए, हमलावर मौके से फरार हो चुके थे. महंत को तत्काल खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी.

  मायापुरी अखाड़े से जुड़े थे 35 वर्षीय संत देवानंद महाराज 

दिवंगत महंत देवानंद महाराज की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है. वे मूल रूप से राजस्थान के ही सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले रजवाना गांव के निवासी थे. सनातन परंपरा के प्रति समर्पित होने के बाद वे पिछले चार वर्षों से कोटा के चंद्रेसल गांव स्थित इस 1100 वर्ष पुराने प्राचीन मठ में रह रहे थे और यहीं से अपनी धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों का कुशल संचालन कर रहे थे.

Comments are closed.