Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

कुवैत एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले में 1 भारतीय की मौत, 63 घायल; ईरान ने ली जिम्मेदारी

3

कुवैत में भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक्स (X) पर जानकारी दी कि (Kuwait airport attack) कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में कम से कम 63 अन्य लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-सनद ने बताया कि 63 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर चोटें, सेरेब्रल हेमरेज और धमाके से लगी चोटें शामिल हैं।

Kuwait airport attack – भारतीय दूतावास ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे कुवैती अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार और घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। हमले और बुनियादी ढांचे को पहुंची क्षति के बाद, कुवैत ने बुधवार को अपनी हवाई सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी हैं।

इसे भी पढ़ें – शादी के कुछ घंटों बाद ही खुशियां मातम में बदलीं; हेलीकॉप्टर हादसे में भारतीय मूल के पायलट की मौत

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कुवैत पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह कार्रवाई एक ईरानी तेल टैंकर और एक द्वीप पर अमेरिका की ओर से किए गए हमलों का बदला है। ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका और उसके सहयोगियों को सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया है ताकि भविष्य में ऐसी कार्रवाई न हो।

 अंतरराष्ट्रीय निंदा और भारत की संवेदना

ईरान के इस हमले की खाड़ी देशों ने कड़ी निंदा की है। UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने कहा कि ईरान की यह आक्रामकता सिर्फ एक देश को नहीं, बल्कि पूरी खाड़ी को निशाना बना रही है, जिसके खिलाफ एकजुट होना जरूरी है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने भी इस आक्रामकता की कड़ी निंदा की है। भारत ने भी इस हमले पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

 

Comments are closed.