Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

बीकानेर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही; सिजेरियन के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी फेल, मची खलबली

12

बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर स्थित पीबीएम (PBM) अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल की जनाना विंग में सिजेरियन (C-Section) ऑपरेशन के (big negligence in Bikaner hospital) बाद 6 प्रसूताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी महिलाओं की किडनी ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें – कोटा के 1100 साल पुराने चंद्रेसल मठ में मर्डर; महंत देवानंद महाराज की धारदार हथियार से हत्या

big negligence in Bikaner hospital – जानकारी के अनुसार, प्रभावित महिलाओं की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच है। फलोदी की रहने वाली 20 वर्षीय प्रसूता प्रीति की स्थिति सबसे नाजुक है, जिसे गंभीर संक्रमण के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है। बाकी पांचों महिलाओं को भी आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनकी डायलिसिस की प्रक्रिया चल रही है।

🦠 संक्रमण (इन्फेक्शन) की है आशंका

इस गंभीर मामले पर एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि एक्यूट किडनी इंजरी के पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं, लेकिन ऑपरेशन थिएटर या वार्ड में फैले घातक बैक्टीरियल संक्रमण (Infection) की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अस्पताल प्रशासन अब सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के लिए वार्डों में 90 सेकंड में संक्रमण की पहचान करने वाली अत्याधुनिक डिटेक्टर मशीनें लगाने की तैयारी कर रहा है।

Comments are closed.