Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

राज्यसभा चुनाव में बढ़ी परिमल नाथवानी की मुश्किलें; नामांकन पर आपत्ति के बाद स्क्रूटनी टली

13

रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चल रहे चुनाव प्रक्रिया के बीच निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के दौरान उनके दस्तावेजों (Ranchi Rajya Sabha Election) में त्रुटि का आरोप लगा है, जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने इस पर कोई भी फैसला लेने के लिए 10 जून सुबह 11 बजे तक का समय तय किया है।

Ranchi Rajya Sabha Election – कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के प्रस्तावक और विधायक नमन विकसल कोनगाड़ी ने परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या भाजपा का समर्थन प्राप्त प्रत्याशी होने के कारण उन्हें विशेष छूट मिलेगी या कानून सब पर समान रूप से लागू होगा।

निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार ने इस संबंध में पत्रांक 1077 जारी करते हुए परिमल नाथवानी को आपत्तियों पर बिंदुवार जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। नाथवानी को स्वयं, उनके निर्वाचन अभिकर्ता या अधिकृत व्यक्ति को 10 जून सुबह 11 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर इन आपत्तियों का निराकरण करना होगा। कांग्रेस और अन्य संबंधित प्रत्याशियों को भी उस समय उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अब सबकी निगाहें 10 जून की सुबह होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि परिमल नाथवानी का नामांकन मान्य होगा या खारिज।

Comments are closed.